अमेठी मे आगामी दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अमेठी पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के आम घाट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने घाट के गहरे पानी वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग कराने और चेतावनी बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, गोताखोरों की तैनाती और पुलिस बल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
अमेठी पुलिस का उद्देश्य दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।





Total Users : 1212318
Total views : 5520464