*स्वर्गीय श्रीमती सरला देवी की श्रद्धांजलि सभा आज, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि*
कानपुर। राजेश निगम की खास रिपोर्ट
स्वर्गीय सरला देवी की श्रद्धांजलि सभा 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, बेनाझाबर, कानपुर में आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में परिजन, रिश्तेदार, अधिवक्तागण, समाजसेवी, पत्रकार बंधु, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्वर्गीय सरला देवी का जन्म 30 जून 1949 को हुआ था तथा उनका निधन 25 सितंबर 2026 को हो गया। उनके निधन से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर है। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उनके स्नेह, सरल स्वभाव और आत्मीय व्यवहार को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन उनकी मधुर स्मृतियां सदैव परिजनों एवं शुभचिंतकों के बीच जीवंत रहेंगी।
परिवार की ओर से बताया गया कि श्रद्धांजलि सभा में उनके पति देव नारायण तिवारी, पुत्री नीमा त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार एवं दामाद डा. कृष्ण मोहन त्रिपाठी (एडवोकेट)
बहु।चुन्नी देवी, मुन्नी देवी,सीमा देवी, राजेन्द्र,वीरेंद्र,प्रदीप,सरमन, वेद प्रकाश, संतु,राजू,संजू,सोनू अंकित तिवारी,मनी,
नाती। देवर्षि वैदिक श्रीजीत
सहित अन्य परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित रहें। भीगीं पलकों के साथ ही परिजनों ने भी अधिवक्तागण, समाजसेवी, पत्रकार बंधु, बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि, भाई-बहनों एवं सभी शुभचिंतकों के साथ श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर स्व. सरला देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
*हिन्दी दैनिक सच की गंगा न्यूज पेपर से मण्डल ब्यूरो राजेश निगम की रिपोर्ट*





Total Users : 1212051
Total views : 5519149