भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कायस्थ परिवार ट्रस्ट ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

SHARE:

गाजियाबाद। कायस्थ परिवार ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती अत्यंत गौरव और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि एवं स्मरण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथि अजय कुमार भटनागर, CMD, KMA GLOBAL INSPECTION & CERTIFICATIONS SERVICE और कायस्थ परिवार ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।सभा को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा, “लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचार और ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी पूरे देश को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। कायस्थ समाज को गर्व है कि उन्होंने शास्त्री जी जैसे महान दूरदर्शी नेता को जन्म दिया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी देश का कुशल नेतृत्व किया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शास्त्री जी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को साझा किया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री रवि अम्बष्ट ने देश की संप्रभुता, ईमानदारी और सादगी के प्रति उनके समर्पण को रेखांकित करते हुए युवाओं से उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के उद्देश्य एवं सदस्यता से सम्बंधित जानकारी सचिव सुशील श्रीवास्तव ने साझा की गई।

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के सहसचिव राजेश श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों, अतिथियों और मीडिया कर्मियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। इस गरिमामयी समारोह में श्री संजय सिन्हा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, RPI पार्टी एवं ट्रस्ट के सह कोषाध्यक्ष शैलेष भटनागर, कायस्थ परिवार से डॉ प्रीति सहाय, डॉ आनिभा श्रीवास्तव, मंजू लता कुलश्रेष्ठ, जया श्रीवास्तव, सुमित भटनागर, प्रदीप सक्सेना मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव, अरुण सक्सेना, दीपक कुमार, विवेक श्रीवास्तव, डी.सी.माथुर, दिनेश सक्सेना सहित भारी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई