भादर सीएचसी पर आशा बहुओं का जोरदार प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी

SHARE:

भादर सीएचसी पर आशा बहुओं का जोरदार प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी
भादर अमेठी। भादर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी आशा कार्यकर्ता एकत्र हुईं और सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
आशा  संघ की ब्लॉक अध्यक्ष बेबी सिंह ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई को देखते हुए आशा बहुओं को 18 हजार रुपये और आशा संगिनियों को 24 हजार रुपये प्रतिमाह निश्चित मानदेय दिया जाए। आशा व संगिनियों को स्वास्थ्य विभाग में स्थायी अथवा संविदा कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद 10 लाख रुपये एकमुश्त भुगतान और पेंशन की व्यवस्था किए जाने की भी मांग उठाई।उन्होने कहा कि कार्यरत आशा बहुओं और संगिनियों को महीने के सभी 30 दिनों के कार्य का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। अध्यक्ष ने स्मार्ट फोन, 5जी सिम और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ आवागमन के लिए स्कूटी व साइकिल देने की मांग रखी।प्रदर्शनकारियों ने आशा और संगिनियों के परिवारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ, ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा देने की भी मांग की।आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान प्रतिमा सिंह भावना वैश्य, आशा तिवारी रानिका सिंह, उर्मिला सुनीता सुषमा, सरोज शुक्ला, नीलम, सरोज अनिता श्रीवास्तव समेत अन्य आशा बहुएं व संगिनियां मौजूद रहीं।
Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई