अमेठी पुलिस के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा अभियान के तहत फुरसतगंज थाना पुलिस ने एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 101/26 धारा 115(2), 352, 351(3),109(1) बीएनएस थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी में वांछित 02 अभियुक्त अखिलेश पुत्र राम नारायण व दिनेश पुत्र राम नारायण निवासीगण ग्राम पूरे गुलाबशाह मजरे कोटवारमऊ थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 02 लाठी बरामद हुई।
गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना फुरसतगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।





Total Users : 1212051
Total views : 5519149