सहारा जीवन न्यूज़
नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे तथा दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेंद्र रमण त्रिपाठी सहित वरिष्ठ रेल अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वच्छता को दैनिक कार्यप्रणाली एवं व्यवहार का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करना रहा।
इस दौरान स्वच्छता शपथ, सफाई मित्रों को पीपी किट एवं यूनिफॉर्म का वितरण तथा श्रमदान जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इनके माध्यम से स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और श्रम की गरिमा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का समन्वय स्टेशन निदेशक शिवनंदन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आरपीएफ इंचार्ज संजीव कुमार, सीटीआई स्टेशन भगत सिंह, सीटीआई लाइन बनवारी लाल मीना, सीएचआई अजय कुमार शर्मा, सीटीआई विपिन कुमार गोयल, आईओडब्ल्यू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सपना दत्ता ‘सुहासिनी’ ने प्रभावशाली ढंग से किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर इसे दैनिक कार्य और व्यवहार का हिस्सा बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन “स्वच्छ रेल, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ भारत” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।






Total Users : 1212174
Total views : 5520191