ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत अमेठी पुलिस की कार्रवाई, तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सहारा जीवन न्यूज़
अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत मुसाफिरखाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में 1 अक्टूबर 2026 को की गई।मुसाफिरखाना पुलिस क्षेत्र में तलाश वांछित, संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सचिन यादव पुत्र राज नरायन यादव, निवासी पूरे गोपाल दास चकदोहरी, थाना मुसाफिरखाना, अमेठी, उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना मुसाफिरखाना में मु0अ0सं0 251/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेश कुमार पाल, हेड कांस्टेबल शैलेश चौधरी, हेड कांस्टेबल अजय पाल तथा कांस्टेबल किशन सिंह चौहान शामिल रहे।






Total Users : 1212177
Total views : 5520197