आसनसोल: सामाजिक संगठन इंटरनेशनल इक्विटेबल ह्यूमन राइट्स सोशल काउंसिल ने अनाथ बच्चों और महिलाओं की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है।ज्ञात हो कि संस्था के चेयरमैन संजय सिन्हा कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के सांकतोड़िया स्थित आश्रय नामक अनाथाश्रम पहुंचे और अनाथ बच्चों तथा महिलाओं से मुलाकात की।उनके साथ समय गुजारा और उनकी बातें सुनी।उन्हें जरूरत की वस्तुएं प्रदान की।चेयरमैन संजय सिन्हा के साथ उपस्थित थे ब्लॉक अध्यक्ष (विमेंस विंग) माला माजी,जिला ऑब्जर्वर प्रदीप सिंह,जिला कनवीनर अमित सिंह,प्रदेश सचिव (डिजिटल विंग) सतबीर सिंह,सिटी अध्यक्ष डॉक्टर हरे राम प्रसाद,वृहस्पति घोष, सीमा मलिक,हीरा पाठक तथा अन्य।चेयरमैन संजय सिन्हा ने इस संवाददाता को बताया कि अनाथ महिलाओं और बच्चों के प्रति दया का भाव होना चाहिए।ऐसे लोग हर पल कसक के साथ जीते हैं,इसलिए इनको सपोर्ट मिलना चाहिए।सामाजिक संस्थाओं को इस तरफ गंभीरता से सोचना चाहिए।उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए भविष्य में भी मदद का आश्वासन दिया।






Total Users : 1211244
Total views : 5517843