पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे-दिनेश प्रताप सिंह

SHARE:

जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

सहारा जीवन न्यूज़

अमेठी। पूर्वांचल मोर्चा भाजपा, नई दिल्ली के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला भाजपा कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया। अमेठी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अमेठी की धरती और अपने पैतृक गांव मऊ से उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से गौरीगंज क्षेत्र के मऊ गांव के निवासी हैं। राजनीति और संगठनात्मक जीवन में उनके सफर की शुरुआत गुजरात और हरियाणा से हुई। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति निरंतर मेहनत, समर्पण और कार्यकर्ताओं के सहयोग के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें पूर्वांचल मोर्चा भाजपा नई दिल्ली का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है, उसके लिए वह शीर्ष नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। यह जिम्मेदारी उनके लिए पद से अधिक संगठन और समाज के प्रति सेवा का अवसर है।दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाए तथा पूर्वांचल समाज के लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और संगठन से जोड़ने के लिए प्रभावी ढंग से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश देते हुए दिनेश प्रताप सिंह का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment