सुल्तानपुर*। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के आगे हुआ। बताया गया कि कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तागंज में जन्माष्टमी का मेला देखकर परिवार बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में रेखा (32) पत्नी राम सजीवन और उनकी बेटी वर्षा (12) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रेखा का बेटा तेजस (10) और देवर अवधेश (40) घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना की सूचना पर एसडीएम सदर गरिमा सौनकिया ने रात में ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज तथा मृतक आश्रितों को अनुमन्य सरकारी सहायता तत्काल दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।






Total Users : 1211088
Total views : 5517625