अमेठी में हत्या के मामले  में वांछित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार, आलाकत्ल 01 कुल्हाडी व 02 डण्डे बरामद 

SHARE:

अमेठी की मोहनगंज पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित व फरार चल रहे दो अभियुक्त /अभियुक्ता को गिरफ्तार किया  व एक बाल अपचारी को निगरानी मे लिया है. अभियुक्तओं की निशान देही पर आला क़त्ल एक कुल्हाड़ी व दो डंडे बरामद किये गए हैँ.

पुलिस ने बताया कि  04.09.2026 को थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 261/26 धारा 103(1), 118(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस में वांछित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता 1.श्रवण कुमार यादव उर्फ सरवण पुत्र स्व0 साहबदीन यादव उम्र करीब 37 वर्ष, 2.सविता पत्नी श्रवण कुमार यादव उर्फ सरवण उम्र करीब 35 वर्ष निवासीगण सोनराई मजरे पश्चिम तिलोई थाना मोहनगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस निगरानी में लिया गया. गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मोहनगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है.

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई