अमेठी के जायस थाना क्षेत्र के वांछित व फरार चल रहे शातिर अभियुक्त मो0 मोसिम पुत्र सिकन्दर निवासी ग्राम पूरे उदवत गुजरन मजरे सरांय महेशा थाना जायस जनपद अमेठी के विरुद्ध मा0 न्यायालय रायबरेली से धारा 82 की नोटिस प्राप्त कर पुलिस द्वारा अभियुक्त के घर, पंचायत भवन व अन्य सार्वजनिक सुलभ दृष्टिगोचर स्थानों पर गवाहों के समक्ष चस्पा तामील किया गया तथा नियमानुसार लाउडहेलर के माध्यम से ग्राम पूरे उदवत गुजरन में अभियुक्त मो0 मोसिम की फरारी के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार करते वैधानिक कार्यवाही की गई।
अभियुक्त द्वारा भविष्य में गिरफ्तारी/मा0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण न करने पर अन्तर्गत धारा 83 की कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त मो० मोसिम एक शातिर अपराधी है जिसके विरुद्ध जायस थाने में धोखाधड़ी सहित काफी गंभीर धाराओं में 7 मुक़दमे और एक मुकदमा गोवध निवारण अधिनियम में बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाने में दर्ज है। ये कार्रवाई धोखड़ी के मामले में माननीय न्यायालय रायबरेली द्वारा की गई है।






Total Users : 1211088
Total views : 5517625