मिशन शक्ति महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन का प्रतीक-विनीत जायसवाल

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा केशकुमारी इंटर कालेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा साइबर अपराध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों आदि के संबंध में किया गया जागरूक

सुलतानपुर- पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत केशकुमारी इंटर कालेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद की बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर सजग और सशक्त बनाना था कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और स्वावलंबन का प्रतीक हैं समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना विकास अधूरा हैं इसलिए प्रत्येक बालिका का आत्मविश्वासी और शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक हैं उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस विभाग द्वारा लगातार विभिन्न स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवनों, महिला समूहों और ग्राम सभाओं में जाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा हैं इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं, आत्मरक्षा उपायों तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना हैं पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, तथा सीएम हेल्पलाइन 181 जैसी उपयोगी सेवाओं की जानकारी दी गई और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में इनका तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी फेक अकाउंट अशोभनीय संदेश एवं फोटो के दुरुपयोग जैसी घटनाएँ बढ़ रही हैं इसलिए प्रत्येक छात्रा को सावधान रहना चाहिए किसी अनजान व्यक्ति से व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें एवं किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की एवं अनेक प्रश्न पूछे जिनका पुलिस अधीक्षक ने धैर्यपूर्वक उत्तर दिया पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति का सबसे सशक्त पहलू खुद पर विश्वास हैं जब प्रत्येक बालिका आत्मविश्वासी होगी‌ तभी समाज वास्तव में सुरक्षित और सशक्त बन सकेगा कार्यक्रम के अंत में छात्राओं के बीच मिशन शक्ति जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए जिनमें महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हेल्पलाइन नंबर आत्मरक्षा के सुझाव और पुलिस से संपर्क करने के सरल माध्यमों का विवरण अंकित था इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या साइबर थाना प्रभारी मिशन शक्ति टीम सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment