पानी की समस्या को लेकर मटके लेकर जल निगम कार्यालय पहुंचे लोग, गौरव जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़
झांसी। शहर में पेयजल संकट को लेकर आईटीआई क्षेत्र के दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता गौरव जैन के नेतृत्व में जल निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं सिर पर मटके रखकर पहुंचीं और क्षेत्र में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि झांसी के कई इलाकों में आज भी पेयजल व्यवस्था बेहद चिंताजनक बनी हुई है। कहीं पानी की पाइपलाइन नहीं है, तो कहीं पाइपलाइन होने के बावजूद नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। मजबूरी में लोग हैंडपंपों से गंदा और बदबूदार पानी पीने को विवश हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।
गौरव जैन ने बताया कि इंदिरानगर एवं खालसा स्कूल के पीछे रहने वाले स्थानीय नागरिक लंबे समय से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर इस गंभीर समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया और जल निगम के अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान की मांग की गई।
उन्होंने कहा कि लगातार दबाव के बाद अधिकारियों द्वारा पाइपलाइन की स्थायी व्यवस्था होने तक टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू कराई गई है।
गौरव जैन ने कहा कि “पानी किसी का एहसान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। झांसी के हर घर तक स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल पहुंचने तक हमारी आवाज और संघर्ष जारी रहेगा।”
प्रदर्शन के माध्यम से स्थानीय नागरिकों ने जल निगम प्रशासन से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र पाइपलाइन बिछाई जाए तथा जहां पाइपलाइन मौजूद है वहां नियमित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
Shorten the health-impact sentence

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई