नवीन खरे

झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने बीना क्षेत्र के ढुकवाँ ग्राम पहुंचकर एक दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने श्रीमती उर्मिला श्रीवास, उनके नाती तथा ग्राम के ही रवींद्र पाल के परिवारजनों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि तीनों का 19 सितंबर को एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में निधन हो गया था।
इस दुःखद घटना के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस अपार दुःख की घड़ी में वे परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।





Total Users : 1210918
Total views : 5517399