अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll
“बाइक चोरी… फिर नंबर बदलना… और आखिर में पुर्जे-पुर्जे करके बेच देना। अमेठी पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें और 2 कटी हुई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आखिर ये गैंग कैसे काम करता था, आइए जानते हैं।”
अमेठी कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें और 2 कटी हुई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपी पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। इनमें तीन आरोपी अलग-अलग क्षेत्रों में रेकी कर मोटरसाइकिलें चोरी करते थे, जबकि चौथा आरोपी धर्मेंद्र मोटरसाइकिल मैकेनिक है। उसका काम चोरी की ऐसी बाइकों को काटकर उनके पुर्जे अलग-अलग करना था, जिन्हें आसानी से बेचा नहीं जा सकता था।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवकों को रोका गया। जब उनसे वाहनों के कागजात मांगे गए तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि मोटरसाइकिलें चोरी की हैं।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बेनीपुर नहर के किनारे एक खंडहर में छापा मारा, जहां से 2 और चोरी की मोटरसाइकिलें तथा 2 मोटरसाइकिलों के अलग-अलग पुर्जे बरामद किए गए।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी मोटरसाइकिलें चोरी कीं और उनके तार किन-किन जिलों से जुड़े हैं।
एसपी अमेठी सरवणन टी ने इस खुलासा करने वाली अमेठी कोतवाली पुलिस को 10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928