अमेठी। श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी के प्रधान लिपिक मूलचन्द्र यादव कॉलेज का काम निबटाकर 5 अगस्त को देर शाम अपने घर मनीपुर राघव जा रहे थे। आरोप है कि गांव के मोड़ के पास पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। इस दौरान उनकी जेब में रहे 15 हजार रुपए भी दबंगों ने छीन लिया।
हल्ला गुहार पर रात के अंधेरे में जब तक ग्रामीण पहुंचते, दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायल पीड़ित किसी तरह से घर पहुंचा तो परिजन उन्हें लेकर सीएचसी अमेठी पहुंचे जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
घटना की लिखित सूचना पीड़ित ने अमेठी कोतवाली में देकर दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमेठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






Total Users : 1212325
Total views : 5520473