यूपी कैडर की आईएएस अपूर्वा दुबे को केंद्र सरकार में मिली नई जिम्मेदारी

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज़
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी अपूर्वा दुबे को केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में उप सचिव (Deputy Secretary) के पद पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर की गई है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से पूर्व अपूर्वा दुबे राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) में निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न जनपदों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली को प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और परिणामोन्मुख दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है।
अपूर्वा दुबे की इस नियुक्ति को उनकी प्रशासनिक क्षमता और उत्कृष्ट कार्यों की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। उनके केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी संभालने से पेयजल एवं स्वच्छता क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि अपूर्वा दुबे के पति विशाख जी. वर्तमान में लखनऊ के जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment