
अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई से जनपद अमेठी को मिला प्रदेश में चौथा और अयोध्या मंडल में प्रथम स्थान
अमेठी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। आबकारी विभाग की प्रभावी कार्रवाई और राजस्व वसूली के बेहतर प्रदर्शन के चलते अमेठी जनपद को प्रदेश में चौथा तथा अयोध्या मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार आर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जून 2026 तक जनपद को 82 करोड़ 25 लाख रुपये के राजस्व लक्ष्य के सापेक्ष 101 करोड़ 56 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के आधार पर अमेठी को प्रदेश में चौथा एवं अयोध्या मंडल में पहला स्थान हासिल हुआ है।उन्होंने बताया कि जनपद की कुल 258 देशी, विदेशी एवं बीयर शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की सतत निगरानी रखी जा रही है। विभागीय टीमें नियमित रूप से दुकानों का निरीक्षण कर ओवररेटिंग, निर्धारित समय से पहले या बाद में बिक्री तथा अन्य अनियमितताओं की जांच करती हैं।जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि के साथ-साथ अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928