
अमेठी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं आईएएस रामयज्ञ मिश्र द्वारा पूरब दुवारा में नव-स्थापित पेट्रोल पंप का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डा संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।शुभारंभ समारोह में उपस्थित अतिथियों ने रामयज्ञ मिश्र एवं उनके परिवारजनों को नई व्यावसायिक पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्रवासियों को बेहतर ईंधन सेवाएँ उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय विकास को भी नई दिशा प्रदान करेगा।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों की स्थापना से न केवल जनसुविधाओं का विस्तार होता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं। पेट्रोल पंप क्षेत्र के लोगों के लिए एक विश्वसनीय सेवा केंद्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति एवं सफलता के नए आयाम स्थापित करे, जनसेवा का माध्यम बने तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करे।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928