अमेठी। पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 जेसीबी मशीनों को सीज कर दिया।
क्षेत्राधिकारी तिलोई के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में लगे वाहनों के चालकों से खनन अनुमति और वाहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, जिन्हें वे प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी।
सीज किए गए वाहनों में 4 आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 सोनालिका डीआई-730 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 मैसी फर्ग्यूसन टैफे ट्रैक्टर-ट्रॉली, 1 स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा 2 जेसीबी मशीनें शामिल हैं।
इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रामकुमार यादव सहित थाना मोहनगंज पुलिस टीम के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928