गोंडा मे दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में चार लोगों की मौत मचा कोहराम

SHARE:

मोतीगंज गोंडा ।गोंडा जिले करनैलगंज क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में घायलों की मदद करने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार एसयूवी ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पहले दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई थी। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग घायलों को बचाने और सहायता पहुंचाने के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक एसयूवी अनियंत्रित होकर लोगों के समूह में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने गुलशन (25) निवासी नारायनपुर मांझा, संजय कुमार तिवारी निवासी तरहटा, हसन मोहम्मद (40) निवासी नारायनपुर मांझा तथा इम्तियाज (27) निवासी नारायनपुर मांझा को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में अलताफ (32), तबरेज आलम (20), विनय सिंह (26), अंशुमान (10) और परवेज (17) घायल हुए हैं, जिनका उपचार सीएचसी में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment