सेवा और समर्पण के लिए डॉ. फतेह सिंह भाटी सम्मानित

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज
जोधपुर। महात्मा गांधी अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. फतेह सिंह भाटी को उनकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं एवं समाज के प्रति समर्पित योगदान के लिए अखिल भारतीय सर्वधर्म महासभा ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था की ओर से उन्हें तिरंगा साफा, माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष टीकमचंद परिहार ने कहा कि डॉ. भाटी ने चिकित्सा क्षेत्र में मानव सेवा और समर्पण का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अभिलेश वडेरा, जिला अध्यक्ष रशीद खान, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं डिप्टी कमांडेंट बीएसएफ मनोहर सिंह खींची, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक गहलोत, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अनीता परिहार, राष्ट्रीय महासचिव कविता श्रीवास्तव, समाज सेविका मनीषा खींची, समाजसेवी अरुण बलाई, व्यवसायी धीरेंद्र श्रीवास्तव, हेमंत मौर्या, लक्ष्मीकांत गहलोत, अशोक मित्तल, त्रिलोक मेहरा एवं ए.के.सी. आमिर खान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. फतेह सिंह भाटी का ऊर्जावान नेतृत्व और मानवीय दृष्टिकोण चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई