अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll गौरीगंज क्षेत्र के अन्नी बैजल गांव निवासी आनंद सिंह ने अमेठी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने देर रात उनके नाबालिग बेटे को जबरन घर से उठाकर अपने साथ ले गई, जबकि इस कार्रवाई की कोई जानकारी परिजनों को नहीं दी गई।
परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं और पुरुषों के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं, घर के अंदर तोड़फोड़ करने और सामान फेंकने का भी आरोप लगाया गया है।
परिवार के मुताबिक, उनका बेटा करीब 48 घंटे पहले ही हरिद्वार से वापस लौटा था। परिजनों का कहना है कि उन्होंने पुलिस से कई बार बेटे के खिलाफ लगे आरोपों के बारे में जानकारी मांगी, लेकिन पुलिस ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
आनंद सिंह और उनके परिवार ने इस पूरे मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पुलिस ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया वहीं पुलिस ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि आरोपियों के पास से लूट का सामान बरामद हुआ है। लूट की घटना में शामिल चार नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया था।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में बाल अपचारियों ने बताया कि वह सभी लोग मिलकर ग्राम विसुरा के पास 01 मोटर साइकिल सवार को रोककर उसका आइफोन व बैग लेकर भाग गये थे । व्यक्तिगत शौक को पूरा करने के लिये वह लोग इस घटना को कारित किये थे ।







Total Users : 1210549
Total views : 5516928