पत्नी को खेत में बुलाया… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया | 24 घंटे में खुलासा”

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला महज 24 घंटे में सुलझा लिया गया।
मृतका रेखा, होली के मौके पर अपने मायके आई थी। 15 मार्च की शाम वह घर से बाहर गई, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। अगली सुबह उसका शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
उधर ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान पुलिस संदिग्धों की तलाश में थी। उस दौरान मृतका का पति भी बाइक से जा रहा था। पुलिस को रास्ते देखते ही उसके हावभाव बदल गए। पुलिस ने उसे रोका और कागजात को चेक करना चाहा तो उसके पास बाइक का कोई भी वैध कागजात नहीं मिले। इसी दौरान उसकी घबराहट देख पुलिस को भी कुछ शक हुआ तो कड़ाई से पूछताछ में सच सामने आ गया जिसकी पुलिस को जरूरत थी। इसके बाद पुलिस ने मृतका के पति मंशाराम को हिरासत में लिया।
पूछताछ में जो सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। आरोपी ने बताया कि घरेलू विवाद और आपसी शक के चलते दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। आरोपी मानशरण ने बताया कि उसका एक दूसरी महिला से अफेयर था जिससे वह बराबर फोन पर बात करता रहता था। उधर उसकी पत्नी भी किसी से बात करती रहती थी। उसे लगा कि उसकी पत्नी का किसी से चक्कर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई हुआ करता था जिससे वह तंग आ गया था। इसी तनाव के चलते उसने एक योजना बनाई।
4 मार्च को होली के मौके पर वह पत्नी के साथ ससुराल आया था जहां शाम को वह अकेला वापस लौटते समय उसने पत्नी को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। 15 मार्च को मंशाराम  पहले सुल्तानपुर जिले कूरेभार के एक भट्ठे से सिरसा का मोटा डंडा लेकर बाइक से देर शाम को अपनी ससुराल के गांव पूरे deengur मजरे सराय राज शाह पहुंचा और सुनसान जगह पर बाइक खड़ी कर पत्नी को अपनी जान की दुहाई देते हुए घर से कुछ दूर गेहूं के खेत के बगल बातचीत करने के बुला लिया। फोन मिलते ही उसकी पत्नी खेतों की तरफ उससे मिलने चली गई। वहां बातचीत शुरू हुई कि बात बढ़ गई और मंसाराम ने उसी डंडे से उसके सिर पर चार पांच बार जोर से मार दिया। सिर पर चोट लगते ही उसकी पत्नी वहीं गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मंशाराम अपनी पत्नी का मोबाइल लेकर भाग निकला और उसे जल रहे भट्ठे में फेंक दिया।
दूसरे दिन वह मामले की टोह लेने के लिए ससुराल की तरफ चल पड़ा जहां पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह में फंस गया और पूरा खेल खुल गया। 
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खेत के बगल झाड़ियों में आला कत्ल सिरसा का एक मोटा डंडा बरामद कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले में पुलिस की तेजी और सतर्कता से 24 घंटे के अंदर खुलासा संभव हो पायाl
Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment