सीओ कुलपहाड़ ने थाना अजनर में लिया अर्दली रूम, लंबित मामलों और कानून व्यवस्था की समीक्षा

SHARE:

सीओ कुलपहाड़ ने थाना अजनर में लिया अर्दली रूम, लंबित मामलों और कानून व्यवस्था की समीक्ष

ब्यूरों चीफ अभिनय् सिंह चंदेल महोबा
अजनर (महोबा)। सोमवार को क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गौड़ ने थाना अजनर में उपनिरीक्षकों व विवेचकों का अर्दली रूम लिया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की।
अर्दली रूम के दौरान क्षेत्राधिकारी ने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, लंबित विवेचनाओं, प्रचलित अभियानों, लंबित प्रार्थना पत्रों/आईजीआरएस, शस्त्र लाइसेंस से संबंधित प्रकरणों, गुमशुदगी व बरामदगी तथा निरोधात्मक कार्रवाई की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने डिजिटल कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए यक्ष ऐप, ई-सम्मन, आई-रेड तथा ई-साक्ष्य/एसआईडी पर सभी मामलों को समयबद्ध और शत-प्रतिशत अपडेट करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा आगामी त्यौहारों ईद और नवरात्रि को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार भ्रमणशील रहकर प्रभावी पुलिसिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

Leave a Comment