अमेठी के लिए गौरव का क्षण ll अयोध्या में हुई राज्य स्तरीय इंडोर एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में अमेठी के सागर श्रीवास्तव ने मारी बाज़ी

SHARE:

अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll

अमेठी। U. P. Athletics Association द्वारा आयोजित 01वीं उत्तर प्रदेश राज्य चयन प्रतियोगिता (इंडोर एथलेटिक्स) 2026 का आयोजन 27 व 28 फरवरी 2026 को अयोध्या में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

 

 

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अमेठी के ग्राम पंचायत करौंदी निवासी सागर श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। यूपी स्तर पर तीसरी पोजीशन प्राप्त कर सागर ने नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

सागर की इस उपलब्धि से अमेठी जनपद में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता न केवल सागर के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

बताया जा रहा है कि सागर ने कड़ी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। सागर श्रीवास्तव ने इस सफलता का श्रेय अपने कोच औरैया निवासी राम प्रवेश सिंह को दिया है।

आपको बता दें कि एक माह पहले सागर अपनी प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे जिससे उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने की चिंता हो थी। उन्हें काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था लेकिन जिला अस्पताल अमेठी के डॉ राजीव शुक्ला के इलाज से वे 15 दिन में पूरी तरह से स्वस्थ हो गए और आज ये सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रतियोगिता में सफल होने के बाद अब वे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Ashok Srivastav
Author: Ashok Srivastav

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई