ll अशोक श्रीवास्तव अमेठी ll
अमेठी में बीते 10 फरवरी को मुसाफिरखाना क्षेत्र के कबाड़ व्यवसाई का अपहरण उस समय हो गया था जब वह सुबह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहा था लेकिन 8 लाख की फिरौती देकर किसी तरह से छूट गया। 13 फरवरी को पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी थी जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने 16 फरवरी को 5 अपहरणकर्ताओं में से दो मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से फिरौती की ली गई रकम में से साढ़े चार लाख नकद व पीड़ित का मोबाइल फोन बरामद किया था। अन्य दो अभियुक्तों को अयोध्या पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन पांचवां अभियुक्त फिर भी पकड़ से बाहर था जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।
20 फरवरी को पुलिस क्षेत्र में थी तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर एक बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामला खुल गया। उसने बताया कि पूरब बिसारा गांव के महेश सिंह ने अपने रिश्तेदार अनुज प्रताप सिंह उर्फ मुरारी सिंह के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी । उसने बताया कि वह रमन कुमार अग्रहरि की दुकान पर आया जाया करता था। 13 फरवरी को जब रमन कुमार अग्रहरि अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के लिये गये थे तो उसने रमन कुमार अग्रहरि की लोकेशन अनुज प्रताप सिंह व महेश सिंह को व्हाट्सएप पर कॉल करके दे दी थी । बरामद 55 हजार रुपये, स्क्रैप व्यापारी रमन कुमार अग्रहरी के अपहरण कर फिरौती से मिले रुपयों में अपने हिस्से के रुपये होना बताया ।
उक्त बाल अपचारी के कब्जे से 55 हजार रुपये, 01 मोबाइल फोन, 02 सिम, हाईस्कूल की मार्कसीट, आधार कार्ड व 01 मोटरसाइकिल यूपी 36 जे 1124 बरामद हुयी । थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।







Total Users : 1210550
Total views : 5516934