घंघौरा ने जीता अंडर-16 मैच सीरीज का उद्घाटन मुकाबल
ब्यूरों चीफ अभिनय सिंह चंदेल
महोबा।
अजनर के कुरेले मैदान में आयोजित अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला पंचायत अजनर के भावी प्रत्याशी अनिल तिवारी एवं समाजसेवी दीपेश भारती द्वारा फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन मुकाबला घंघौरा क्रिकेट क्लब एवं खोई क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए घंघौरा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खोई क्रिकेट क्लब की टीम 9.3 ओवर में 62 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार घंघौरा क्लब ने 43 रनों से शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का आगाज किया।
मैच में अंपायर की भूमिका माजिद व शिवकुमार ने निभाई, जबकि कमेंट्री अभिजीत चंदेल व संतोष राजपूत ने की। स्कोरर की जिम्मेदारी राजेश ने संभाली।
टूर्नामेंट के आयोजक गोपी राजपूत एवं समाजसेवी अरविंद कुशवाहा ने सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों, अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में किन्नर करिश्मा का भी विशेष सहयोग रहा।






Total Users : 1212329
Total views : 5520478