भारत बोध महासंनाद का भव्य प्रादेशिक हुआ आयोजन युवा पीढ़ी में राष्ट्रबोध, का उद्देश्य

SHARE:

सहारा जीवन न्यूज 0

अमेठी – स्वर्णिम भविष्य की ओर’ संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश युवा संस्कृति-विज्ञान संगठन द्वारा प्रथम दिवस ‘भारत बोध महासंनाद (दिव्य गूंज)’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मौर्य बंधुत्व क्लब अमेठी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। यह दो दिवसीय प्रादेशिक आयोजन अमेठी जनपद में स्थित विद्यालय एम.जे.एस. मेमोरियल ग्रीन वैली स्कूल राजगढ़, गौरीगंज परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, साहित्यिक संवेदना, सामाजिक चेतना और राष्ट्रबोध का समन्वित विकास करना है। आयोजन में शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ विषय-आधारित व्याख्यान, विचार गोष्ठियाँ, विज्ञान व पर्यावरण जागरूकता सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और कविता पाठ आयोजित किए गए। उद्घाटन सत्र में“नवभारत के संकल्प” विषय पर विशेष संगोष्ठी, करियर मार्गदर्शन व परामर्श सत्र हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ 0 ब्रजेश माहेश्वरी कोटा सह संस्थापक एलन , राजस्थान , इंजी0 अभिनव शर्मा सर मैथ्स नोएडा, डॉ0 प्रियंका मौर्या राज्य महिला आयोग सदस्य, मोहम्मद इमरान फिजिक्स वाला, आईएएस हीरालाल ,प्रो0 डॉ रवि प्रकाश मौर्य कृषि वैज्ञानिक , डॉ सुमन प्रसाद डीन गृह विज्ञान, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सदर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह रहे। इस दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं (JEE, NEET, UPSC, SSC, Agriculture आदि) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

द्वितीय सत्र में को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजित किया गया। वहीं कवि सम्मेलन में देशभर से आमंत्रित कवि राष्ट्र, समाज, संस्कृति, विज्ञान और युवा चेतना से जुड़े विषयों पर रचनाएँ प्रस्तुत किए।

आयोजन में शिक्षा, विधि, चिकित्सा, विज्ञान, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथि, वक्ता एवं चिंतक भाग लिए, आयोजन समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।आयोजक मंडल ने जनपद के विद्यार्थियों, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद आभार ज्ञापित किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम का संयोजन एमजेस ग्रीन वैली स्कूल अमेठी के प्रबंधक मंशाराम मौर्य , राम केवल मौर्य प्रधान गौरीपुर , विवेक मौर्य सभासद , आदि रहे।‘भारत बोध महासंनाद 2025’, के प्रथम दिवसीय भव्य प्रादेशिक आयोजन युवा पीढ़ी में राष्ट्रबोध, संस्कृति, साहित्य व विज्ञान के प्रति जागृति का उद्देश्य; मेधावी छात्रों का सम्मान, कवि सम्मेलन और विचार गोष्ठियाँ आयोजित किया गया।

 

 

अमेठी। स्वर्णिम भविष्य की ओर’ संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश युवा संस्कृति-विज्ञान संगठन द्वारा प्रथम दिवस 27 दिसंबर को ‘भारत बोध महासंनाद 2025 (दिव्य गूंज)’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मौर्य बंधुत्व क्लब अमेठी के तत्वाधान में आयोजित किया गया। यह दो दिवसीय प्रादेशिक आयोजन अमेठी जनपद में स्थित विद्यालय एम.जे.एस. मेमोरियल ग्रीन वैली स्कूल, मुंसिफखाना रोड, राजगढ़, गौरीगंज, अमेठी (उ.प्र.) परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में भारतीय संस्कृति, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, साहित्यिक संवेदना, सामाजिक चेतना और राष्ट्रबोध का समन्वित विकास करना है। आयोजन में शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ विषय-आधारित व्याख्यान, विचार गोष्ठियाँ, विज्ञान व पर्यावरण जागरूकता सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और कविता पाठ आयोजित किए गए। उद्घाटन सत्र में“नवभारत के संकल्प” विषय पर विशेष संगोष्ठी, करियर मार्गदर्शन व परामर्श सत्र हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ 0 ब्रजेश माहेश्वरी कोटा सह संस्थापक एलन , राजस्थान , इंजी0 अभिनव शर्मा सर मैथ्स नोएडा, डॉ0 प्रियंका मौर्या राज्य महिला आयोग सदस्य, मोहम्मद इमरान फिजिक्स वाला, आईएएस हीरालाल ,प्रो0 डॉ रवि प्रकाश मौर्य कृषि वैज्ञानिक , डॉ सुमन प्रसाद डीन गृह विज्ञान, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सदर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह रहे। इस दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं (JEE, NEET, UPSC, SSC, Agriculture आदि) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। द्वितीय सत्र में को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजित किया गया। वहीं कवि सम्मेलन में देशभर से आमंत्रित कवि राष्ट्र, समाज, संस्कृति, विज्ञान और युवा चेतना से जुड़े विषयों पर रचनाएँ प्रस्तुत किए।आयोजन में शिक्षा, विधि, चिकित्सा, विज्ञान, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथि, वक्ता एवं चिंतक भाग लिए, आयोजन समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।आयोजक मंडल ने जनपद के विद्यार्थियों, अभिभावकों, बुद्धिजीवियों और आम नागरिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद आभार ज्ञापित किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम का संयोजन एमजेस ग्रीन वैली स्कूल अमेठी के प्रबंधक मंशाराम मौर्य , राम केवल मौर्य प्रधान गौरीपुर , विवेक मौर्य सभासद , आदि रहे।

Sahara Jeevan
Author: Sahara Jeevan

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई