ब्योरो चीफ अभिनय सिंह चंदेल महोबा
महोबा l शासन द्वारा नव मनोनीत कमेटियों में एमएलसी जितेंद्र सेंगर को तीन कमेटियों में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी मिली है l
सदस्य विधान परिषद स्थानीय निकाय बांदा हमीरपुर क्षेत्र से एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विधान परिषद नवनियुक्त कमेटी में आश्वासन समिति, सदभाव समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति सहित तीन कमेटियों में सदस्य मनोनीत किया गया है l कमेटी में मनोनयन पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता सदन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इन महत्वपूर्ण समितियां के माध्यम से क्षेत्र की जनहित से जुडी समस्याओं को समय-समय पर शासन स्तर को अवगत कराएंगे l इसके साथ ही क्षेत्रवासियों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलाने में अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे l






Total Users : 1212329
Total views : 5520478