लगातार चोरियों से हिली खीरी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर – 10 लाख के जेवर बरामद

SHARE:

लखीमपुर खीरी में जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दहशत फैल गई थी। नीमगाँव और मैगलगंज क्षेत्र में हाल के दिनों में नौ वारदातें सामने आईं थीं। इन मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चाँदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कप्तान ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यही गिरोह नीमगाँव–मैगलगंज इलाके की नौ वारदातों में शामिल था। कप्तान ने कहा कि पूछताछ के बाद और भी राज़ सामने आ सकते हैं तथा कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

पुलिस का दावा है कि इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी और आमजन को राहत मिलेगी

Mohammad Aslam
Author: Mohammad Aslam

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई