महोबा l अभिनय सिंह चंदेल
कुलपहाड़ तहसील अंतर्गत सुगिरा गांव में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई l जहां 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्योति पुत्री भागीरथ प्रजापति निवासी पिपरामाफ जो पिछले कुछ समय से अपने फूफा प्रकाश प्रजापति के घर सुगिरा गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह कक्षा 9 वीं की छात्रा थी जहां उसने सुबह लगभग 6 बजे फूफा के घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना प्रकाश ने मृतिका के पिता भागीरथ को दी गई सूचना पाकर उसके मां और पिता मौके पर पहुंचे । घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गयी है l मृतिका के पिता भागीरथ ने सूचना पुलिस को दी l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब इस बारे मे प्रभारी निरीक्षक आर एस वर्मा ने बताया कि फिलहाल घटना के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है । प्रथम दृष्टिया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा ।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210550
Total views : 5516934