रिपोर्ट संजय लाल सहारा जीवन न्यूज़ गिरिडीह :
आज इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा एक विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था प्लास्टिक के बैग हटाओ, कपड़े के बैग अपनाओ।” कार्यक्रम के अंतर्गत आम जनता के बीच जाकर प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान क्लब की सदस्यों ने लोगों को कपड़े के बैग वितरित किए और बताया कि किस तरह प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के बैग अपनाकर हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रख सकते हैं। यह पहल न केवल पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि समाज में स्वच्छता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इनर व्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया उपाध्यक्ष राखी झुनझुनवाला और सचिव स्मृति आनंद, साथ ही क्लब की सदस्य रिया अग्रवाल, संगीता सिंह तथा अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं और लोगों को जागरूक करने में सहयोग किया। इनरव्हील क्लब ऑफ़ गिरिडीह सनशाइन द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव की ओर एक सराहनीय कदम है।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





