सातवीं मोहर्रम को पारा चौराहे पर जुलूस का हुआ आयोजन

SHARE:

बल्दीराय/सुल्तानपुर     बल्दीराय के पारा चौराहे पर सातवीं मुहर्रम के अवसर पर इमाम हुसैन की याद में सबील (शरबत पिलाने का आयोजन) व मातम नोहाख्वानी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राहगीरों और अज़ादारों (शोक मनाने वालों) को ठंडा पानी और शरबत पिलाया।

कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी बल्दीराय के पारा चौराहे पर हुसैनी कमेटी द्वारा सातवीं मोहर्रम के मौके पर मातम,नोहाख्वानी, सबील व सरबत का आयोजन किया गया जिसमें इलाके के इसौली,नन्दौली,पारा, मऊ,चक-मूसी,तेंदुआ,सोनबरसा,आलामऊ, गौरा,कस्बा माफ़ियात सहित कई गांवों की अंजुमनों ने प्रतिभाग कर हज़रत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद किया गया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी बल्दीराय ने बताया कि सातवीं मोहर्रम को लेकर तमाम जरूरी व्यवस्था पूरी है।

इस मौके पर नायब तहसीलदार गुलाब सिंह,थाना प्रभारी बल्दीराय नारदमुनि सिंह,पारा चौकी इंचार्ज चंद्र शेखर सोनकर, देहली चौकी इंचार्ज सुनील सिंह यादव सहित इलाके के संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment