परिवारिक कलह के चलते युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

SHARE:

रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर । जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 30 वर्षीय एक राजगीर ने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरविंद पुत्र मटरू के रूप में हुई। वह राजगीर का काम करता था। परिजनों के अनुसार, अरविंद नशे का आदी था। इस कारण उसका परिवार से अक्सर विवाद होता रहता था। मंगलवार शाम को भी परिवार में झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात में अरविंद ने बिना दरवाजे वाले कमरे में साड़ी से फांसी लगा ली। बुधवार की सुबह जब अरविंद देर तक नहीं उठा, तो परिजन उसे देखने गए। उन्होंने अरविंद को कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया। परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए ले जाने लगे, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की। मृतक अविवाहित था और उसके पिता की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment