सार्वजनिक स्थान पर हारजीत की बाजी लगा रहे 4 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

महोबा l.      पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु जनपद में संचालित अवैध जुआ, सट्टा पर प्रभावी रोक एवं ऐसे क्रियाकलापों में शामिल अभियुक्तों की चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह व क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ अरूण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना अजनर सत्यपाल सिंह द्वारा गठित उ0नि0 ऋषी शुक्ला मय हमराह कां0 भरत सिंह व कां0 प्रताप विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम पुरवा पनवाड़ी के पास सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्ते से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे अभियुक्त गोकुल प्रसाद पुत्र किशोरा उम्र करीब 60 वर्ष, राजू पाल पुत्र सुखलाल पाल उम्र करीब 25 वर्ष, हरिश्चन्द्र अहिरवार पुत्र बृजकिशोर उम्र करीब 23 वर्ष, महेश चन्द्र पुत्र भगवानदास राजपूत उम्र करीब 57 वर्ष समस्त निवासी ग्राम पुरवा पनवाड़ी थाना अजनर को पुलिस हिरासत में लिया गया। जिनके कब्जे से जामा तलाशी के 600 रुपये, मालफड़ 1650 रुपये व 52 ताशपत्ता बरामद हुए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 13 जी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सम्पादित की गई।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई