रिपोर्ट संजय लाल | गिरिडीह:
चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज गिरिडीह शाखा का ग्यारह सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में तीन सदस्यों को संरक्षक भी बनाया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में सीसीआई का चुनाव संपन्न हुआ था जिसमें राहुल वर्मन अध्यक्ष व गोपाल दास भदानी सचिव निर्वाचित हुए थे। आज इन पदाधिकारियों ने सत्र 2025-27 के लिए नए कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में संजय सिंह, अरविंद कुमार व जयप्रकाश लाल को संरक्षक मनोनीत किया गया। इसके अलावे दिवेन तिवारी व राजेश गुप्ता को उपाध्यक्ष, राहुल कुमार व रवि राज को संयुक्त सचिव, डॉ सुमन कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि मशरुर आलम सिदिक़्क़ी को सह कोषाध्यक्ष, मुकेश आनंद को मेम्बरशिप चेयरमेन, साहिल कुमार को संयुक्त मेम्बरशिप चेयरमेन व सुजीत कपिसवे को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212331
Total views : 5520480