महोबा l
अम्बेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चरखारी नगर में अम्बेडकर पाठशाला खंदिया एवं रूपनगर में योग शिविर का आयोजन किया गया शिक्षक दिनेश ने बताया कि करे योग, रहे निरोग, योग, व्यायाम, अनुलोम विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार करने के लाभ बताए और कहा कि आइए हम सब मिलकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ, सशक्त एवं सकारात्मक भारत बनाएं ,भारत की ऋषि परम्परा के अमूल्य उपहार योग ने विश्व को मानसिक, आध्यात्मिक और शारीरिक उन्नयन की राह दिखाई है। आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागी बनें। इस मौके पर डायरेक्टर इन्द्र कुमार कुशवाहा, दिनेश , पवन कुशवाहा, रामदयाल रैकवार, नैतिक सहित छात्र छात्राएं एवं बच्चे मौजूद रहे
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper





