रत्नेश उपाध्याय अम्बेडकरनगर ।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जिले के 3 लाख 82 हजार 280 किसानों को योजना की 20वीं किस्त जल्द ही मिलने वाली है। कृषि विभाग द्वारा इन सभी पात्र किसानों की सूची तैयार कर शासन को भेज दी गई है। सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जून के अंतिम सप्ताह तक किसानों के खातों में 2,000 की किस्त सीधे ट्रांसफर की जा सकती है। किसानों को यह किस्त भारत सरकार की ओर से हर चार महीने में दी जाती है, जिससे साल में कुल 6,000 की सहायता मिलती है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपना ई-केवाईसी पूरा कर लें। जिन किसानों की ई-केवाईसी अधूरी है, उनके खाते में किस्त अटक सकती है। किसान अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र या पीएम किसान पोर्टल के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478