मथुरा के दीनदयाल धाम में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

SHARE:

फरह, मथुरा | हरिपाल सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरह के सभागार में आज 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति, सूर्या फाउंडेशन तथा विद्यालय प्रशासन के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर योग शिक्षक दीपेंद्र सिंह ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने पीठ के बल, पेट के बल, खड़े होकर, बैठकर किए जाने वाले आसनों सहित प्राणायाम का महत्व भी समझाया और बताया कि किस प्रकार योग के माध्यम से व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

मुख्य अतिथि एवं गणमान्य उपस्थितजन:

कार्यक्रम में दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल भाई साहब, राजवीर भाई साहब, रणवीर भाई साहब, विद्यालय प्रबंधक नरेंद्र पाठक, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप, मंडल अध्यक्ष पारस ठाकुर, सौरभ गौड़, राम पाठक, धर्म जागरण के जिला निधि प्रमुख रौतान भाई साहब, सूर्या फाउंडेशन से अभिषेक उपाध्याय, भगवत, राजकुमार सहित संस्कार केंद्रों के शिक्षकगण एवं गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थितों की कुल संख्या:

इस योग कार्यक्रम में 296 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें विद्यालय के छात्र, शिक्षक, संस्कार केंद्रों के विद्यार्थी एवं ग्रामवासी शामिल थे।

योग दिवस का यह आयोजन लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment