रायबरेली, राकेश द्विवेदी
कॉंग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर गुरुवार को शहर में कई आयोजन किए गए। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने हजरत सैयद अली मुर्तजा हश्तूम शाह शहीद मर्द दाताशाह रह. उ. अ. की दरगाह पर चादरपोशी की और देश के लिए उनकी कामयाबी एवं दीर्घायु की दुआ मांगी गई।
कांग्रेस नेता आमीन पठान ने चादरपोशी के दौरान कहा कि “राहुल गांधी देश के गरीब, किसान, वंचित, शोषित और बेरोजगार युवाओं की आवाज़ हैं। वे सच्चाई और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति ज़मीन से जुड़ी है, भाषणों की नहीं बल्कि संघर्ष की राजनीति है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज तिवारी, उपाध्यक्ष निर्मल शुक्ला, सैदुल हसन, दरगाह सदर गज्जन बाबा, सभासद अतुल शर्मा, महासचिव नौशाद खतीब, खलील फरीदी, सुनील कुमार, युवा प्रदेश महासचिव राघवेंद्र त्रिपाठी, सुहेल खान, विजय पटेल, ऐनुल हक, रमेश मिश्रा, अंसार हक, शकील, मो. इरशाद, मुन्ना सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
चादरपोशी कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर “पेड़ लगाएंगे, पर्यावरण बचाएंगे” के संकल्प के साथ विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए।
पौधारोपण कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक आशीष कुमार राजन, सभासद अतुल शर्मा, सुहेल खान, मनीष मौर्य, शीतल यादव, सुमित सिंह समेत अनेक लोग शामिल हुए।
रिपोर्ट: के.के. सिंह / राकेश द्विवेदी
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212331
Total views : 5520481