जगदीशपुर (अमेठी)
ग्राम पंचायत सरेसर, विकासखंड जगदीशपुर में परंपरागत आस्था के साथ इस वर्ष भी सुख-समृद्धि की कामना हेतु ग्राम देवता का सामूहिक पूजन आयोजन बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
इस विशेष आयोजन में गांव के सभी महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्गों ने मिलकर भाग लिया। हवन-पूजन की विधि पुरोहित प्रदीप पाठक द्वारा संपन्न कराई गई, जिसमें ग्रामवासियों ने गांव की शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
पूजन के उपरांत महिलाओं ने जल कलश लेकर ग्राम देवता का पूजन किया। गांव की चारों दिशाओं में शुभ ध्वज लगाए गए, जो सुख-शांति के प्रतीक माने जाते हैं।
इसी अवसर पर गांव के पास की दूसरी बगिया में हरदेव बाबा की भी पूजा सम्पन्न हुई, जिसमें ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। सभी ने मिलकर गांव में देवी-देवताओं की कृपा बनी रहने की कामना की।
पूजन पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया और अगले वर्ष भी सभी ग्रामीणों से इस पावन आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह किया गया।
इस सामूहिक आयोजन के लिए गांववासियों से सामूहिक योगदान लिया गया था। मुख्य आयोजक काशी नरेश शुक्ला का विशेष सहयोग रहा।
विशेष रूप से उपस्थित प्रमुख ग्रामीणों में शामिल रहे:
पंचायत मित्र रमेश कुमार, रेहान अहमद, विनय सिंह, संदीप सिंह, राहुल सिंह, मातादीन पांडेय, गिरीश पांडेय, दीपचंद पांडेय, कोटेदार रघुवीर सिंह, राम बहादुर मौर्य, विश्वनाथ, देवी प्रसाद पांडेय, सुभाष पांडेय, टमाटर लाल, गणेश पांडेय, नागेश्वर मौर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
🕉️ इस प्रकार आस्था, एकता और परंपरा का यह अनुपम संगम गांव के लिए सुख-शांति और समृद्धि की कामना का प्रतीक बना।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper







Total Users : 1210549
Total views : 5516928