उत्तर प्रदेशीय प्रजापति जागृति सेवा समिति सुलतानपुर द्वारा नव चयनित अधिकारियों एवं मेधावियों का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

SHARE:

सुलतानपुर | प्रेमचंद श्रीवास्तव सिद्धि विनायक मैरिज लॉन, गभड़िया में उत्तर प्रदेशीय प्रजापति जागृति सेवा समिति सुलतानपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल नव चयनित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 120 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व उपायुक्त परिवहन विभाग सी. एल. प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में IAS डॉ. राजेश प्रजापति (विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अमित कुमार, अनिल कुमार, निजेंद्र कुमार व कमलापति प्रजापति (अपर जिला जज), अशोक प्रजापति (मुख्य कोषाधिकारी), सुभाष चंद्र व आदित्य प्रजापति (अपर जिलाधिकारी) सहित कई प्रशासनिक, शैक्षिक और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रेरक वक्ता

मुख्य वक्ता के रूप में नव चयनित IAS हिमांशु मोहन प्रजापति व जितेंद्र कुमावत प्रजापति ने युवाओं को सुनहरे भविष्य हेतु प्रेरित किया। समारोह में चयनित अधिकारियों में शामिल थे –

IAS हिमांशु मोहन प्रजापति, IAS जितेंद्र कुमावत प्रजापति, IITian शिवम प्रजापति, MBBS बैजनाथ प्रजापति, ARO क्षितिज प्रजापति, ऑडिटर कविता प्रजापति, JRF प्रियंका प्रजापति, UP पुलिस प्रदीप प्रजापति सहित अनेक प्रतिभाएं।

सम्मान सामग्री

सम्मानित प्रतिभाओं को समिति द्वारा प्रतियोगी पुस्तक, शॉल, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई।

समाज के विकास हेतु संदेश

कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। अध्यक्ष सी. एल. प्रजापति ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चों को और आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश प्रजापति ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की और अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक बनने का संदेश दिया।

आयोजन समिति

समारोह का कुशल संचालन महासचिव रत्नेश भार्गव ने किया। आयोजन समिति में संरक्षक प्रदीप भार्गव, अध्यक्ष पवन भार्गव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति, कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, सचिव शिवकुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी अर्जुन प्रजापति सहित कई पदाधिकारी सक्रिय रहे।

समापन

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष पवन भार्गव ने सभी अतिथियों, चयनित प्रतिभाओं और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई