केवलारी बांध की नहर पर मरम्मत कार्य में बड़ा घोटाला, ठेकेदार-जेई की मिलीभगत से लाखों का भ्रष्टाचार

SHARE:

पनवाड़ी (महोबा), अभिनय सिंह चंदेल केवलारी बांध की मुख्य नहर पर स्थित बसरिया माइनर में चल रहा मरम्मत कार्य अब सवालों के घेरे में आ गया है। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि मरम्मत कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

गुणवत्ता को नजरअंदाज कर खुलेआम नियमों की अनदेखी स्थानीय लोगों के अनुसार नहर की झाल और कुलावों की मरम्मत में स्टोन डस्ट (बारीक बजरी) का उपयोग किया जा रहा है, जबकि तकनीकी मानकों के अनुसार इसमें उचित गुणवत्ता की रेत और अन्य सामग्री का प्रयोग जरूरी है। इससे नहर की मजबूती पर प्रश्नचिह्न लग गया है।

ठेकेदार और जेई पर गंभीर आरोप सूत्रों की मानें तो यह सब निर्माण कार्य क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर (जेई) अनिल कुमार की मिलीभगत से हो रहा है। ठेकेदार और जेई पर आरोप है कि उन्होंने मिलीभगत कर लाखों रुपये के बजट में धांधली की है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि यह पूरा प्रकरण भ्रष्टाचार का खुला उदाहरण है और यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो यह सरकारी धन का घोर दुरुपयोग साबित होगा। स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

📢 यदि आपके क्षेत्र में भी है कोई ऐसा मामला जिसे प्रशासन तक पहुंचाना जरूरी है, तो हमें लिखें – हम आपकी आवाज़ बनेंगे।

📞 विज्ञापन या खबरों के लिए संपर्क करें: 7275258705

🌐 Website: www.saharajeevan.com

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई