बाराती बनकर शादी में लूटपाट करने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, एक फरार

SHARE:

अम्बेडकरनगर | Ratnesh Upadhyay जिले के भीटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे लुटेरा गैंग का पर्दाफाश किया है, जो शादी समारोहों में बाराती बनकर शामिल होता था और पैसों से भरे बैग लेकर फरार हो जाता था। इस अंतर्जनपदीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई 18 मई को दिलावलपुर में हुई एक वारदात की जांच के बाद की गई, जहां एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के फूफा से ₹28,000 से भरा बैग लूट लिया गया था। मामले की तह तक पहुंचते हुए पुलिस ने मनीष उर्फ गणेश, दिव्यांश और अनिल को भीटी-चनहा मार्ग स्थित काली माई चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे दिया जाता था वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, यह गैंग शादी समारोह में बारातियों की तरह शामिल होता और मौके की तलाश में रहता। जैसे ही मौका मिलता, दूल्हे या परिजनों के पास रखे पैसों से भरे बैग को छीनकर बाइक से फरार हो जाते। इस गैंग ने अब तक अंबेडकरनगर में दो, सुल्तानपुर में एक और अयोध्या में पांच वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस की विशेष रणनीति लाई रंग

गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक अनोखी रणनीति अपनाई। पुलिसकर्मी शादी समारोह में वर्दी छोड़कर सामान्य कपड़ों में शामिल हुए और संदिग्धों पर नजर रखते रहे। इसी दौरान तीन आरोपियों को धर-दबोचा गया।

एसपी केशव कुमार ने मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ₹25,000 के नकद इनाम की घोषणा की है। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश जारी है।

#AmbedkarnagarCrime #MarriageLootGang #UPPolice #BaratiGangArrested #WeddingTheft

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई