ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली की मांगी गई दुआ

SHARE:

महोबा। मुस्लिम समाज का पवित्र पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) जिलेभर में शनिवार को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों ने पहुंचकर नमाज अदा की और देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।

ईदगाह और मस्जिदों में उमड़ी भीड़

सबसे पहले सुबह 7:15 बजे शाही मस्जिद में हाफिज हनीफ साहब ने नमाज अदा कराई। इसके बाद 7:30 बजे ईदगाह में शहर काजी सैयद आफाक हुसैन ने नमाज पढ़ाई। 7:45 बजे जामा मस्जिद और 8:00 बजे नूरानी मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान शहर काजी ने कुर्बानी की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए मुल्क में एकता, भाईचारे और शांति की दुआ मांगी।

कुर्बानी और भाईचारे का संदेश

नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ, जो पूरे दिन चला। घर-घर पकवान और दावतों का माहौल नजर आया। बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों और गुब्बारों के साथ उत्साह में नजर आए।

प्रशासन रहा अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

ईद के मौके पर जिले में पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा। ईदगाह में डीएम गजल भारद्वाज, एसपी प्रबल प्रताप सिंह, एडीएम रामप्रकाश, एएसपी वंदना सिंह, नगर पालिका ईओ अवधेश कुमार सहित अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे।

कुलपहाड़ नगर में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। प्रभारी निरीक्षक आरएस वर्मा, नायब तहसीलदार पंकज गौतम समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। यहां ईदगाह में सुबह 7 बजे पेश इमाम हाफिज हसन साहब और जामा मस्जिद में 7:30 बजे हाफिज नाजिम साहब ने नमाज पढ़ाई।

ग्राम क्षेत्रों में भी उत्साह, मेले और दावतों का माहौल

ग्राम सुगिरा में हाफिज शाहिद चिश्ती, चरखारी में हाफिज शर्फउद्दीन, भाभा जू की मस्जिद में मौलाना आबिद मदनी और सिया समुदाय की कर्बला मस्जिद में सैयद एनुल अब्बास द्वारा नमाज अदा की गई। सभी जगहों पर भाईचारे और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई।

चरखारी में ईदगाह पर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ रविकांत गोंड, थाना प्रभारी प्रवीण सिंह, तहसीलदार आर.एन. मिश्रा, नगर पालिका ईओ अमरजीत, और अन्य प्रशासनिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने ईद की मुबारकबाद दी।

बच्चों में दिखा उत्साह, मेले में जमकर की खरीदारी ईदगाहों पर लगे मेलों में बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। गुब्बारों, खिलौनों और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। ईद के इस पावन मौके पर विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर ने भी जिलेवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई