अंबेडकरनगर:
जिले के एनएच 233 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, हादसा टांडा बसखारी रोड पर दौलतपुर हजेला पत्ती के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और एक चार पहिया वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार पहिया वाहन के परछक्के उड़ गए। हादसे में कार में सवार 78 वर्षीय प्रमिला देवी और उनके पुत्र अमरेश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का सख्ती से पालन न करने का नतीजा बताया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित गति से वाहन चलाएं और नियमों का पालन करें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Author: Harshit Shrivastav
Sahara jeevan newspaper






Total Users : 1212329
Total views : 5520478