युवक का कमरे में पंखे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

SHARE:

रत्नेश उपाध्याय | अम्बेडकरनगर अम्बेडकर नगर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक 27 वर्षीय युवक हार्दिक गोयल का शव संदिग्ध हालात में कमरे के पंखे से लटका पाया गया। मृतक हार्दिक गोयल जीएसटी से जुड़ा हुआ था और स्थानीय लोगों के अनुसार वह जीएसटी कर्मी था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में लगी हुई है। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर हैरान और दुखी हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है ताकि मृतक के जीवन और हालात का पता लगाया जा सके। घटना की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें।

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment

Pelli Poola Jada Accessories
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई