विश्व पर्यावरण दिवस पर बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती हीमा चौहान सिंह ने किया पौधारोपण

SHARE:

बनारस। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। बरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती हीमा चौहान सिंह के नेतृत्व में पारिजात एवं गुड़हल के पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती गौरी श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्याएं उपस्थित रहीं, जिनमें श्रीमती गुरमीत कौर, श्रीमती चित्रा सिंह, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती राखी गुप्ता, श्रीमती अंजू गुप्ता, श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि सिंह, सचिव श्रीमती श्वेता सिंह, श्रीमती ऋचा कारीढाल, श्रीमती अर्चना तिवारी एवं श्रीमती अनुजा खरे प्रमुख थीं। सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती हीमा चौहान सिंह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और वृक्षारोपण इस दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य हरित भविष्य के निर्माण में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक आंदोलन का स्वरूप देना है।

राजेश कुमार जन संपर्क अधिकारी

 

Harshit Shrivastav
Author: Harshit Shrivastav

Sahara jeevan newspaper

Leave a Comment